Press "Enter" to skip to content

अब 30 जून तक बंद रहेंगे जिले के प्रायवेट व सरकारी स्कूल, डाइट की भी रहेगी छुट्टी | Shivpuri News

शिवुपरी। स्कूल शिक्षा विभाग में प्रदेश के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों सहित डाइट संस्था में 30 जून तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव प्रमोदसिंह द्वारा जारी किए गए आदेश में हवाला दिया गया है कि पूर्व में प्रदेश के सभी निजी व सरकारी स्कूलों के लिए 7 जून तक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन प्रदेश के स्कूलों में कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव को लेकर अब प्रदेश के स्कूलों को 30 जून तक के लिए बंद करने का एलान किया गया है। इस दौरान जिले के सभी अशासकीय, शासकीय व डाइट संस्थान भी पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी अवकाश घोषित किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!