Press "Enter" to skip to content

मोटर पार्टस की दुकान में चोरों का धावा, 30 हजार का सामान कर दिया पार-shivpuri news

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत धौलागढ़ फाटक सेवड़ा रोड किनारे पर मोटर पार्टस की दुकान पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 30 हजार का सामान चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी दुकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
सुनील धााकड़ पुत्र प्रेमचंद्र धाकड़ निवासी ग्राम इंदरगढ़ ने बताया कि वह धौलागढ़ फाटक सेवड़ा रोड के किनारे पर मोर्टस पार्टस की दुकान संचालित करता है। बीते रोज वह दुकान का ताला लगाकर घर चला गया जब सुबह आया तो उसे दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। जब अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर उसकी दुकान से मोटर पार्टस का सामान, ऑयल आदि करीब 30 हजार का सामान चुराकर ले गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर केस दर्ज कर चोरों की तलाश श्ुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!