शिवपुरी। भगवान देवनारायण जयंती के शुभ अवसर पर संत शीतल दास महाराज के सानिध्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांचवा संभाग स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 30 जनवरी को देवनारायण धाम ग्राम सिरसा घाटीगांव पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें गुर्जर समाज के छात्राएं जो वर्ष 2018 और 19 में हाई स्कूल ,हायर सेकेंडरी परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं वह प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान देव नारायण धाम शिक्षा समिति द्वारा किया जाएगा।
इस प्रतिभा सम्मान समारोह में शिवपुरी जिले के छात्र-छात्राएं अंकसूची की छाया प्रति व अन्य दस्तावेज गुर्जर समाज विकास समिति के सदस्यों को 25 जनवरी तक जमा करा सकते हैं इस अवसर पर चल समारोह ,रासलीला, भागवत जाप, विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए जाएंगे इस मौके पर गुर्जर समाज विकास समिति के अध्यक्ष आर.एन. सिंह जी रिटायर्ड कार्यपालन यंत्री, कोषाध्यक्ष अमर सिंह कोटिया, सरवन सिंह ,लक्ष्मण सिंह, कप्तान सिंह, पदम सिंह, अवतार सिंह, छत्रपाल सिंह, फतेह सिंह धर्मेंद्र गुर्जर, सुरेंद्र ,गुर्जर आदि ने शिवपुरी जिले के समस्त गुर्जर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में देव नारायण धाम में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील की है।
गुर्जर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 30 को, अन्य दस्तावेज सदस्यों को 25 जनवरी तक जमा कराएं
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News





Be First to Comment