िशवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रहा पी ने लोकसभा ने मंगलवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए जा रहे ईव्हीएम एवं वीवीपेटए एम-3 से संबंधित बौद्धिक क्षमता संबर्धन कार्यक्रम प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता के साथ लें।
उन्होंने कहा कि ईव्हीएमए वीवीपेट एवं एम-3 के संबंध में किसी भी प्रकार की शंका एवं जिज्ञासा होने पर प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर्स को अवगत कराए और अपनी शंका एवं जिज्ञासाओं को दूर करें, जिससे मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इस दौरान उन्होंने माॅकपोल मतदान के दौरान विभिन्न प्रपत्रों की पूर्ति एवं 12 मई को मतदान के दौरान मतदाता को मतदाता फोटो पहचान पत्र के साथ आयोग द्वारा मतदाता की पहचान हेतु निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज को साथ लाना होगा। इस मौके पर एसडीएम अतेन्द्रसिंह गुर्जर, प्रशिक्षण प्रभारी एवं जिला महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी ओपी पांडे सहित अधिकारी मौजूद थे।





Be First to Comment