काव्यगोष्ठी का आयोजन 3 मार्च को -shivpuri news

शिवपुरी। मध्यप्रदेश लेखक संघ भोपाल इकाई शिवपुरी की काव्य गोष्ठी का आयोजन रविवार को किया जाएगा। यह काव्यगोष्ठी दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। अध्यक्ष अरुण अपेक्षित ने बताया कि इकाई के सदस्य रमन शर्मा के पिता और कवि स्व. बाबूराम शर्मा जलज की स्मृति में साइंस काॅलेज के सामने, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, आरके पुरम, पानी की टंकी के पास एक सरस काव्यगोष्ठी का आयोजन 3 मार्च रविवार को दोपहर दो बजे से किया गया है।