Press "Enter" to skip to content

सफलता : शिवपुरी पुलिस द्वारा लूट का खुलासा कर 3 अरोपियों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुुरी। 15.09.20 को फरियादी मोनू झा पुत्र नवलकिशोर उर्फ नारायण झा उम्र 18 साल नि0 शमसान घाट के पास नरवर ने थाना नरवर आकर रिपोर्ट कि मैं व मेरे पिता जी 14.09.2020 को खाना खा कर अलग अलग कमरो में सो रहे थे। मेरे साथ कमरे मे किराये से रहने वाला पवन वघेल भी सो रहा था। तभी रात करीव 01.00 वजे पवन पानी के लिये वाहर गैलरी मे गया तो वह एक दम जोर से चिल्लाया तब मैं तथा मेरे पिता जाग कर कमरे से बाहर आये। तब वहा एक अज्ञात व्यक्ति ने पवन में चाटा मारा तथा हाथ मे लिये डन्डे की मारी जो उसकी पीठ में लगी तव वहा और चिल्लाया तो अधेरे मे खडे दो और अज्ञात व्यक्ति आये। जिनमे से एक ने मेरे पिता जी को लाठी की मारी उनके सिर मे लगी जिससे उनके सिर मे चोट होकर खून निकला तब पिता जी ने उसे पकडने की कोशिस की तो उन तीनो ने मेरे पिता जी की लाठी एवं सब्बल से मारपीट कर दी तथा उन्हे घसीटकर हमारी तिजोरी रखी थी उस कमरे में ले गये और उन्होने मुझ से तिजौरी (अलमारी) की चाबी मांगी तव मैने उन से कहा कि चावी मेरे पास नही है। फिर उन्होने तिजोरी को तोड कर उसमे रखे एक जोडी पायल चाँदी की एक करधौनी चाँदी की कीमति  करीव 20 हजार रू तथा तिजोरी मे रखे 70 हजार नगदी उठाकर ले गये उक्त रिपोर्ट पर से थाना हाजा पर अपराध क्र. 165/20 धारा 394 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया । 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण भूरिया, एसडीओपी करैरा श्री जी.डी. शर्मा के मार्गदर्शन में दौराने विवेचना में दिनाँक 29.09.20 मुखबिर की सूचना पर से संदेही ओमप्रकाश परिहार एवं मनोज परिहार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो लूट के मास्टर माइण्ड ओमप्रकाश परिहार निवासी ग्राम खैरा,थाना अमोला द्वारा अपने साथी मनोज परिहार व मंटोली राजपूत दोनों निवासीगण ग्राम खैरा थाना अमोला एवं सुग्रीव चैहान निवासी ग्राम खजुरियाई, थाना डबरा देहात जिला ग्वालियर द्वारा उक्त लूट की घटना को घटित करना बताया। लूट में मिले कुल 70,000 रूपये का चारो आरोपीगणो ने आपस में बटवारा कर लेना बताया। मुख्य आरोपी ओमप्रकाश परिहार ने लूट में मिले जेवर करधोनी एवं पायलो को अपनी पत्नी श्रीमती शकुंतला परिहार को छुपाकर रखने एवं बेचने हेतु देना बताया गया, पश्चात आरोपीगण ओमप्रकाश परिहार से घटना में प्रयुक्त अपाचे मो.सा., एक 315 बोर का देशी कटटा एवं 315 बोर के 03 जिंदा राउण्ड तथा उसकी पत्नी शकुंतला परिहार से करधोनी एवं एक जोडी पायलों को जप्त किया गया तथा तीनो आरोपीगणो से उनके हिस्से मे मिले पैसो में से कुल 6700 रू जप्त किये गये तथा उन्होने शेष रूपये खर्च करना बताया गया, प्रकरण के दो अन्य आरोपियों सुग्रीव परिहार एवं मंटोली राजपूत अभी फरार चल रहे है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरवर उपेन्द्र दुबे, चैकी प्रभारी मगरोनी उनि पुनीत बाजपेई, उनि भावना राठौर, सउनि हरीश सोलंकी, सउनि जहानसिंह, प्रआर0 अरविन्द सगर, आरक्षक सोनेराम, महेन्द्र कुशवाह, वीरेन्द्र, हुकुमसिह, शाहिल खाँ, देवेन्द्र परिहार, अंकित सेंगर एवं सैनिक प्रकाश सुमन की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!