Press "Enter" to skip to content

बाढ़ राहत में लगा हेलिकॉप्टर बिजली के तार में उलझकर क्रैश हुआ, पायलट समेत 3 की मौत ! National News

उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत तीन लोगोंं की मौत हो गई।

  • उत्तरकाशी में के अराकोट, माकुड़ी और तिकोची गांव में 17 अगस्त को बादल फटे थे
  • बादल फटने से 21 लोगों की मौत हुई, इलाके में नदियां उफान पर

देहरादून. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार दोपहर एक हेलिकॉप्टर बिजली के तार में उलझकर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत तीन लोगों की मौत हो गई। निजी कंपनी का यह हेलिकॉप्टर बाढ़-बारिश प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाकर लौट रहा था। 
उत्तरकाशी के आपदा प्रबंधन विभाग के अफसर देवेंद्र पटवाल ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हेलिकॉप्टर मोरी से राहत सामग्री लेकर मोल्दी गया था। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। बाढ़ राहत के काम में लगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने हेलिकॉप्टर को क्रैश होते देखा और घटनास्थल पर पहुंचे। 
बारिश-बाढ़ से नदियां उफान पर, अब तक 35 लोगों की मौत
उत्तरकाशी की मोरी तहसील के अराकोट, माकुड़ी और तिकोची गांव में 17 अगस्त की रात बादल फटे थे। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान हुए भूस्खलन से 25 मकान दब गए थे। इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं और यहां कई लोग फंसे हुए हैं। राज्य में बारिश-बाढ़ से इस सीजन में 35 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले कुछ दिन से हो रही बारिश के बाद यहां ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मोरी ब्लॉक का दौरा किया था। यहां 16 लोगों की मौत हुई है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!