शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों के लिए मीजल्स और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियां से बचाव के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम मीजल्स रूबेला अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 3 मार्च एवं 4 मार्च को सुबह 09 बजे से दोपहर 3 बजे तक मीजल्स रूबेला टीकाकरण किया जाएगा।



