Press "Enter" to skip to content

मंत्री के कार्यक्रम को गंभीरता से न लेने वाले दो अधिकारी निलंबित, 3 को कारण बताओ नोटिस, दो सचिवों का वेतन काटने के दिए निर्देश

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के बुधवार को नावली और चंदावनी, शाजापुर, अमरपुर, और बरेला आदि ग्रामों में आयोजित भ्रमण कार्यक्रम को गंभीरता से न लेने पर दो अधिकारियों को निलंबन कर 3 को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने खेल मंत्री के कार्यक्रमों को गंभीरता से न लेने एवं अपने कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ न करने के आरोप में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पिछोर उपेन्द्र सिंह परमार, बीआरसी पिछोर बी.डी.ओझा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री विश्व भूषण उपाध्याय, जनपद पंचायत पिछोर के कार्यपालन अधिकारी के.के.शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी नारायण शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि नावली के सचिव कृष्णपाल सिंह, चंदावनी के सचिव उमाशंकर भार्गव का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!