नई दिल्ली। देश में 4जी सेवा उपलब्ध है, लेकिन कई ऐसे
यूजर्स हैं जो अब भी 2जी का प्रयोग कर रहे हैं। 2जी नेटवर्क में बेहतर
डाउनलोडिंग स्पीड मिलना मुश्किल होता है।
यहां हम आपको ऐसे
सॉफ्टेवयर के बारे में बताएंगे जो 2जी पर भी बेहतर इंटरनेट स्पीड देने में
सक्षम है। इसका नाम इंटरनेट डाउनलोड मैनेजर है। यह इंटरनेट पर आसानी से मिल
जाएगा। इसके जरिए ऑडियो, वीडियो समेत कई तरह की फाइल्स को डाउनलोड किया जा
सकता है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आपको किसी कारणवश फाइल
को डाउनलोडिंग से रोकना पड़ता है तो आप दूसरे दिन उसे वही से वापस डाउनलोड
कर पाएंगे। इसके जरिए आप इंटरनेट स्पीड की लिमिट भी तय कर पाएंगे।
एक ऐप, 10 फायदे
1. यह सभी तरह के लोकप्रिय ब्राउजर्स को सपोर्ट करता है। साथ ही किसी भी थर्ड पार्टी इंटरनेट एप्लिकेशन में इंटीग्रेट हो सकता है।
2. महज एक क्लिक में किसी भी वीडियो या अन्य लिंक को डाउनलोड कर सकता है।
3. यह डाउनलोड स्पीड को 5 गुना तक बढ़ा सकता है।
4. अगर किसी डाउनलोड को बीच में बंद कर दिया जाता है तो उसे वही से दोबारा डाउनलोड किया जा सकता है।
5. इसमें ऑटोमैटिक एंटीवायरस चेकिंग भी मौजूद है जो डाउनलोड्स को वायरस से बचाते हैं।
6. इसमें ऐसा फीचर भी दिया गया है जो किसी भी एप्लिकेशन से किसी भी कंटेंट को डाउनलोड कर सकता है।
7.
इसमें बिल्ट-इन स्केड्यूलर दिया गया है। इसके जरिए इंटरनेट कंप्यूटर में
एक निश्चित समय पर ओपन हो जाएगा। फाइल डाउनलोड कर फिर से कंप्यूटर अपने आप
बंद हो जाएगा।
8. यह कई तरह के प्रॉक्सी सर्वर को सपोर्ट करता है।
9. इसके जरिए एक साथ कई फाइल्स को डाउनलोड किया जा सकता है।
10. इसके जरिए डाउनलोड्स को कैटेगरीज के हिसाब से ऑर्गेनाइज किया जा सकता है।
11. सॉफ्टेवयर में किसी भी लिंक को ड्रैग और ड्रॉप कर फाइल को डाउनलोड किया जा सकता है।
मोबाइल टिप्स: इस तरह बढ़ाएं अपने 2जी इंटरनेट की स्पीड
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment