िशवपुरी। प्रदेश सहित जिले में भी नागरिकां को राजस्व विभाग अंतर्गत राजस्व न्यायालयों के माध्यम से सुगम, सुलभ एवं त्वरित न्याय प्राप्त होए इसके लिए जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आज राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व अधिकारियों द्वारा 2909 प्रकरणों में आदेश पारित कर निराकरण की कार्रवाई की गई।
कलेक्टर अनुग्रहा पी के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में लगभग 4 हजार 374 राजस्व प्रकरण चिहिंत किए गए थे। जिसमें से जिले में शनिवार को आयोजित की गई राजस्व लोक अदालत के माध्यम से जिले में गठित 24 न्यायालयों में राजस्व अधिकारियों द्वारा 2909 प्रकरणों में आदेश पारित किए गए। जिसमें शिवपुरी अनुभाग के 4 न्यायालयों में 899 चिहिंत प्रकरणों में से 565 में आदेश पारित हुए।
इसी प्रकार कोलारस के 5 न्यायालयों में 815 चिहिंत प्रकरणों में से 693 आदेश पारित, पिछोर के 6 न्यायालयों में 921 चिहिंत प्रकरणों में से 742 आदेश पारित, पोहरी के 04 न्यायालयों में 778 चिहिंत प्रकरणों में से 207 आदेश पारितए करैरा के 05 न्यायालयों में 961 चिहिंत प्रकरणों में से 702 आदेश पारित किए गए।
निराकृत किए गए प्रकरणों में अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, नक्शा बंटाकन, सीमांकन, व्यपवर्तन, आरआरसी वसूली, ऋण पुस्तिकाओं का प्रदाय, भूमि बंधक दर्ज करना, भूमि बंधन निर्मुक्ति, शोध क्षमता प्रमाण.पत्र, नजूल प्रकरण, दंड प्रक्रिया संहिता के प्रकरण शामिल है।






Be First to Comment