शिवपुरी। भारतीय कायस्थ महासभा शिवपुरी के तत्वाधान में यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त एवं कायस्थ समाज के प्रतीक चिन्ह कलम-दबात के पूजन के उपरांत अति आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा सभी उपस्थित चित्रांश बंधुओं को दीपावली एवं दौज की बधाई दी।बैठक में भूपेन्द्र भटनागर द्वारा पिछले अन्न्कूट में किए गए व्यय की जानकारी दी गई। प्रवक्ता उमाचरण श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से अन्न्कूट की तिथि 29 अक्टूबर को तय की गई। कार्यकारी अध्यक्ष शशिकांत खरे, युवा जिलाध्यक्ष राहुल अष्ठाना के द्वारा बताया गया कि अन्नकूट 29 तारीख को शाम 5 बजे से पुरानी शिवपुरी स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर पर गरिमा के साथ आयोजित होगा। अन्न्कूट की व्यवस्था के लिए रूपेश श्रीवास्तव महामंत्री एवं मोनू सक्सेना, राकेश भटनागर एवं अरूण श्रीवास्तव को दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में प्रचार-प्रसार का दायित्व राहुल अष्ठाना, करण भटनागर, उमेश श्रीवास्तव, दुष्यंत भटनागर, आदर्श श्रीवास्तव द्वारा पूर्ण किया जाएगा। बैठक में चित्रगुप्त मंदिर के भव्य निर्माण हेतु की गई चर्चा के दौरान राजेन्द्र निगम अध्यक्ष चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट के द्वारा दिसंबर माह से मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किए जाने की घोषणा की गई। बैठक में अशोक श्रीवास्तव, जेपी श्रीवास्तव, प्रियाशरण श्रीवास्तव, श्रीबल्लभ श्रीवास्तव, अनिल निगम, राकेश भटनागर, अभिनाश सक्सेना, अरूण श्रीवास्तव आदि शामिल थे। बैठक के अंत में कलम-दबावत की पूजा के साथ-साथ चित्रगुप्त भगवान की आरती की गई।
कायस्थ समाज का अन्न्कूट 29 को, तैयारियां हेतु सौंपी जिम्मेदारी
टैग: shivpuri



