Press "Enter" to skip to content

कॉलेजों में 29 जून से 31 जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं ,अगस्त माह में घोषित होंगे नतीजे | Shivpuri News

शिवपुरी। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के क्षेत्राधिकार में आने वाले महाविद्यालयों में 29 जून से 31 जुलाई के मध्य स्नातक अंतिम तथा स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के परिणाम अगस्त माह में ही घोषित कर दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के संचालन के लिए सभी कुलसचिव, प्राचार्य, परीक्षा केंद्र अधीक्षक और परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश किए गए हैं।
परीक्षा के एक घंटे पहले आना होगा जरुरी
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले उपस्थित होना अनिवार्य होगा। केंद्र में जांच के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग परीक्षण में किसी प्रकार की असामान्यता पाए जाने पर या अन्य किसी शारीरिक परेशानी होने पर परीक्षार्थी की बैठक व्यवस्था अलग से की जाएगी। ऐसे परीक्षार्थी के लिए अनिवार्य होगा की वे आगामी परीक्षा दिन के पूर्व अधिकृत चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण करा कर प्रमाण-पत्र परीक्षा केंद्र मे प्रस्तुत करें।
कंटेनमेंट जोन में नहीं बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र
कंटेनमेंट जोन मे यदि कोई परीक्षा केंद्र निर्धारित है अथवा किसी परीक्षा केंद्र महाविद्यालय को क्वारेंटाइन सेन्टर बनाया गया हो तो ऐसे क्षेत्र के परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय को तत्काल अवगत कराएं और विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार अन्य परीक्षा केंद्र की व्यवस्था की कार्रवाई करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूर्व परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश का मॉक टेस्ट अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन ने सभी संभाग आयुक्तों एवं कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र जारी कर सफलतापूर्वक परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!