Press "Enter" to skip to content

जिला किसान कांग्रेस की “भाजपा भगाओ किसान बचाओ बचाओ” ‘परिवर्तन यात्रा’ 29- से पोहरी विधानसभा में

शिवपुरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के तत्वाधान में किसान कांग्रेस कमेटी जिला शिवपुरी द्वारा पोहरी विधानसभा में “भाजपा भगाओ किसान बचाओ” परिवर्तन यात्रा मंगलवार दिनांक 29 मई  से प्रारम्भ होगी। जिसका शुभारम्भ ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह यादव द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय झाँसी तिराहा पर 29 मई को सुबह 9 बजे हरी झण्डी दिखाकर किया जाएगा।यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों की दुर्दशा पर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन का ध्यान खिंचना एवं किसानों की लड़ाई को ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर लड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरूक करना है प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी केशव सिंह तोमर, पूर्व मण्डी अध्यक्ष एन पी शर्मा एवं जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा ने सयुंक़्त रूप से प्रेस विज्ञप्ती जारी कर समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से इस यात्रा मैं भागीदार बनने की अपील की है। यात्रा पोहरी विधानसभा के पोहरी ब्लॉक से प्रारम्भ होकर विधानसभा के प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्रामों मैं पहुँचेगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!