Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री 28 मई को भोपाल में देंगे जिले के 865 छात्र-छात्राओं को लेपटॉप, कलेक्टर ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

शिवपुरी- कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री

file photo

मेधावी छात्र योजनांतर्गत लेपटॉप वितरण कार्यक्रम के तहत जिले के हायर सेकेण्डरी परीक्षा के 865 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में 28 मई 2018 को लेपटॉप दिए जाने के संबंध में की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा कर जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए।
श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि 28 मई 2018 को भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री मेद्यावी छात्र योजना के तहत दिए जाने वाले लेपटॉप लेने हेतु जाने वाले सभी विद्यार्थियों को आने-जाने के साथ भोजन आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं को वातानुकूलित बसों से ले जाने एवं लाने की व्यवस्था करें। गर्मी के मौसम को देखते हुए इस प्रकार का भोजन छात्र-छात्राओं को प्रदाय किया जाए, जो स्वास्थ्य के प्रति अनुकूल हो एवं ठण्डा पेयजल की भी व्यवस्था रखी जाए। प्रत्येक बस में फास्टएड के साथ, ओआरएस के घोल एवं आवश्यक जीवन रक्षक औषधियां भी रखी जाए।
पोलोग्राउण्ड से बसे 27 मई को होंगी रवाना
उल्लेखनीय है कि 27 मई 2018 को प्रातः 10 बजे से पोलोग्राउण्ड शिवपुरी से बसों को भोपाल के लिए मेद्यावी छात्र-छात्राओं को रवाना किया जाएगा। योजना के तहत शिवपुरी जिले के हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2018 में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 75 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 865 छात्र-छात्राओं को लेपटॉप प्रदाय किए जाएगें।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं से अपील की है कि 26 मई 2018 तक अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नम्बर माधवचौक शिवपुरी में स्थित परीक्षा कक्ष में उपलब्ध कराकर अपना पंजीयन कराए। 28 मई 2018 को मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में उक्त योजना का लाभ दिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!