Press "Enter" to skip to content

राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य 28 फरवरी एवं 1 मार्च को शिवपुरी में-shivpuri news

शिवपुरी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजनाए पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा एवं मूल्यांकन के लिए राज्य खाद्य आयोग द्वारा 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2019 को शिवपुरी जिले का भ्रमण किया जाएगा। 
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आयोग के अध्यक्ष राजकिशोर स्वाई, सदस्य स्नेहलता उपाध्याय एवं किशोर खण्डेलवाल, प्रशासकीय अधिकारी अनिल तिवारी सहित लिपिक कार्य हेतु एक स्टॉफ भी उपस्थित रहेगा। आयोग द्वारा प्रथम दिवस 28 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विभागों के जिला एवं विकासखंड, परियोजना स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। दोपहर 3 बजे द्वितीय सत्र की बैठक में योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। योजनाओं के संबंध में संलग्न प्रपत्र अनुसार पावर प्वॉइंट प्रेजेण्टेशन जिलाधिकारियों द्वारा दिया जाएगा और उस पर चर्चा होगी। बैठक में कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास एवं मध्यान्ह भोजन से संबंधित जिला स्तर के अधिकारी निर्धारित प्रपत्र में जानकारी के साथ उपस्थित रहेंगे। इनके साथ-साथ उप पंजीयक, सहकारिता, जिला केंद्रीय सहकार बैंक के महाप्रबंधक, जिला प्रबंधक मप्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन, जिला एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहेंगे। 
इसी प्रकार द्वितीय दिवस 1 मार्च को कार्यक्रमों के निरीक्षण के साथ-साथ कलेक्टर द्वारा चयनित पिछड़े विकासखंड मुख्यालय पर योजनाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। सुबह 9:30 बजे से राज्य भण्डार गृह निगमध्नागरिक आपूर्ति निगम के इश्यू सेंटर, पोषण पुर्नवास केंद्र, सेन्ट्रल किचन, आंगनवाड़ी केंद्र, उचित मूल्य की दुकान आदि का निरीक्षण किया जाएगा एवं जनसुनवाई शिविर में उपस्थित नागरिकों से योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में शिकायत एवं सुझाव प्राप्त किए जाएगें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!