Press "Enter" to skip to content

सावरकर जयंती पर व्याख्यान माला 27 को

मुख्य वक्ता के रूप  में साहित्य परिषद के सचिव जोशी आयेंगे

शिवपुरी। महाराष्ट्र समाज शिवपुरी के गणेश मंदिर पर 27 मई रविवार को सायंकाल 6 बजे स्वतंत्रता वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती मनाई जायेगी। इस मौके पर आयोजित व्याख्यान माला में मध्यप्रदेश साहित्य परिषद के संभागीय सचिव संजय जोशी मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रकट करेंगे। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र समाज शिवपुरी प्रतिवर्ष महापुरूषों की जयंती मनाती है, उसी क्रम में इस वर्ष राष्ट्र नायक वीर सावरकर की जयंती पर व्याख्यान माला कार्यक्रम रखा गया है। समाज के अध्यक्ष विनय राहुरीकर नें समस्त समाज बंधुओं एवं महिलाओं से कार्यक्रम में आवश्यक रूप से भाग लेने का आग्रह किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!