शिवपुरी। सुरवाया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से हाईवे से भैंसों का अवैध रूप से परिवहन करते हुए ट्रक को पकड़ा। पुलिस ने ट्रक में क्रूरतापूर्वक भरी 16 भैसें, 8 पड़े एवं 3 पडिय़ों को मुक्त कराया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार उनके खिलाफ पशु कू्ररता अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।


जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि झांसी की ओर एक ट्रक में भैसों को कू्ररतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने सुरवाया थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। श्री मीणा ने तत्काल ही हाईवे पर सघन चैकिंग प्रारंभ कर दी। इसी दौरान झांसी की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक जे 11 जीबी 0152 पुलिस ने रोक लिया जिस पर त्रिपाल चढ़ी हुई थी। जब उसकी तलाशी ली तो उसमें 16 भैंसें, 8 पड़े और 3 पडिय़ां कू्ररता पूर्वक भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रक चालक इल्याज उर्फ पप्पू पुत्र अजीज खान उम्र 55 वर्ष निवासी धौलपुर एवं बबलू खान पुत्र अलादीन खान निवासी शिवपुरी से जब मवेशी परिवहन करने संंबंधी लायसेंस मांगा तो वह नहीं बता पाए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार सभी मवेशियों को मुक्त कराया। इस सराहनीय कार्यवाही में मुख्य रूप से थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा, आरक्षक बदन सिंह, कदम सिंह, नवल सिंह, रामसेवक, अमित यादव की मुख्य भूमिका रही।






Be First to Comment