शिवपुरी। किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगार युवाओं को भत्ता जैसे अनेक वचन देकर कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल की। लेकिन दुर्भाग्य है कि कमलनाथ सरकार अपने ही किए गए वादों को भूल गई। प्रदेश में अराजकता का माहौल है और जनता भयभीत है। कमलनाथ सरकार की जनविरोधी नीतियों और उसके फरेब को जनता के सामने बेनकाब करने के लिए एवं विजय संकल्प अभियान 2019 के तहत पूर्व मंत्री विश्वाश सारंग गुना लोकसभा का दौरा करेंगे एवं विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि 26 मार्च को पूर्व मंत्री विश्वाश सारंग भोपाल से चलकर कोलारस में दोपहर 12 बजे एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने भाजपा जिला एवं कोलारस विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने का आग्रह किया।
पूर्व मंत्री विश्वास सारंग 26 मार्च कोलारस में विजय संकल्प सभा को करेंगे संबोधित -Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment