श्री ठाकुर बाबा शंकर जी का भव्य मेला रहेगा आकर्षण का केन्द्र
शिवपुरी ब्यूरो। बेड़िया समाज सुधार संघ शिवपुरी के अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह बेड़िया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि विगत चार वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम डाबरपुरा ग्राम पंचायत हर्रई तहसील बैराड़ जिला शिवपुरी म.प्र. में ठाकुर बाबा एवं शंकर भगवान मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय भव्य एवं विशाल ठाकुरबाबा मेले का आयोजन चौथी बार 26 मार्च मंगलवार को किया जा रहा हैं। ठाकुर बाबा शंकर जी के भव्य मेले में विशेष आकर्षण भारत के विभिन्न राज्यों के जाने मोने पहलवानों की कुश्ती दंगल प्रतियोगिता व नाल उठाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता पहलवान को 11001 रूपए एवं नाल उठाने वाले पहलवान को 1501 रूपए का पुरूस्कार कमेटी की ओर से भेंट किया जाएगा। इस कुश्तियों के संबंध में अंतिम निर्णय रैफरी व कमेटी का रहेगा। इस भव्य मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें व झूले सहित अन्य मनोरंजक साधन भी उपब्ध रहेंगे। मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दंगल व कुश्ती के साथ नाल प्रतियोगिता आनंद उठाने की अपील मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा की गई।





Be First to Comment