Press "Enter" to skip to content

महाराष्ट्र में आफत की बारिश जारी, मुंबई, पुणे में हादसों में 26 लोगों की मौत, हाई टाइड का खतरा ! National News

महाराष्ट्र में आफत की बारिश जारी, मुंबई, पुणे में हादसों में 26 लोगों की मौत, हाई टाइड का खतरा



मुंबई। महाराष्ट्र में भारी बारिश ने जन जीवन को पूरी तरह से बेपटरी कर दिया है। भारी बारिश की वजह से हुए हादसों में अब तक प्रदेशभर में 21 लोग जान गंवा चुके हैं। मुंबई के मलाड ईस्ट में हुआ दीवार ढहने से 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 12 लोग घायल हैं। इसी तरह पुणे में भी बारिश का प्रकोप जारी है। यहां सिंहगढ कॉलेज में देर रात दीवार गिर गई इस हादसे में भी 6 लोगों की मौत हो गई है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक मुंबई का मुख्य एयरपोर्ट रनवे भी बंद कर दिया गया है


मलाड हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया है। उन्होंनें घटना पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है।


वहीं दूसरी ओर मुंबई में जारी भारी बारिश के चलते लंबी रुट की ट्रेनों के साथ ही लोकल ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। बीएमसी ने रेलवे ट्रैफिक अपडेट जारी किया है। इसमें जानकारी दी गई है कि सेंट्रल लाइ-सीएसी से थाने, वेस्टर्न लाइन- बोरिवली से वसई रोड़, हार्बर लाइन- सीएसटी से वाशी रोड का संचालन नहीं किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!