Press "Enter" to skip to content

जिले में 252.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले साल से 80 एमएम कम हुई बारिश | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में 1 जून से अभी तक 252.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में पिछले साल आज दिनांक तक 332.7 मिमी वर्षा हुई है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक नरवर में सबसे ज्यादा 377 मिमी बारिश दर्ज की गई है वहीं पिछोर में सबसे कम 114.1 मिमी बारिश दर्ज हुई है। 
भू.अभिलेख अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मिमी है। जिले में पिछले साल कुल 1049.16 मिमी वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी तहसील में 189.60 मिमी, बैराड़ में 283 मिमी, पोहरी में 239 मिमी, नरवर में 377 मिमी, करैरा में 352.4 मिमी, पिछोर में 114.1 मिमी, कोलारस में 230 मिमी, बदरवास में 287.50 मिमी एवं खनियांधाना में 201 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!