नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती
एयरटेल 2500-2700 रुपए में 4जी स्मार्टफोन लाने जा रही है। कहा जा रहा है
कि दिवाली तक एयरटेल मोबाइल फोन्स को बाजार में उतारना चाहती है। इसके लिए
मोबाइल हैंडसेट मेकर्स के साथ कंपनी बातचीत कर रही है।
रिलायंस Jio
के 1500 रुपए वाले बेसिक फोन के जवाब में एयरटेल यह पहल करने जा रही है।
कंपनी का मानना है कि 4जी फीचर फोन की जगह फुली स्मार्टफोन लेने के लिए लोग
थोड़ा और पैसा खर्च करने से नहीं हिचकेंगे। कंपनी की इस पहल को रिलायंस
जियो को टक्कर देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, जिसने 1500 रुपए
के फोन की बुकिंग हाल में शुरू की।
मुकेश अंबानी ने इस फीचर फोन की
लॉन्चिंग के समय कहा था कि फोन को वापस करने पर तीन साल के बाद 1500 रुपए
लोगों को वापस कर दिए जाएंगे। इस तरह से यह फोन लोगों को फ्री में मिल रहा
है। रिलांयस जियो ने 4जी फीचर फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू की थी और
नवरात्रों से इसकी डिलीवरी शुरू होगी।
सूत्रों के अनुसार, एयरटेल का
4जी स्मार्टफोन दिवाली से पहले बाजार में आ सकता है। इसमें एयरटेल का 4जी
कनेक्शन होगा तथा बड़ी संख्या में ग्राहकों को रिझाने के लिए आकर्षक डेटा व
वायस प्लान भी लाएगी। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित डुअल सिम 4जी
स्मार्टफोन में चार ईंच का डिस्प्ले, डुअल कैमारा, वोल्टी कालिंग, एक जीबी
रैम और लंबी चलने वाली बैट्री होगी। हालांकि, अभी यह नहीं बताया गया है कि
इसकी बुकिंग कब से शुरू होगी।
हालांकि, एयरटेल की ओर से इस बारे में
किसी तरह का कमेंट करने से मना कर दिया गया। एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि
पॉलिसी के मुताबिक हम अभी इस बारे में कुछ नहीं बोल सकते हैं।
2500 रुपए में 4जी स्मार्टफोन लाने जा रहा है एयरटेल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment