माँ बलारी के दरबार में 250 मीटर लंवी विशाल चुनरी यात्रा 23 मार्च को

नवरात्री के पावन पर्व पर दूसरी बार निकाली जाएगी यात्रा
शिवपुरी। कांग्रेस के शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता  पूर्व जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस विजय शर्मा और संयोजक चुनरी यात्रा हरिओम राठोर ने जानकारी देते हुए वताया की नवरात्री के पावन पर्व पर गत वर्ष की तरह द्वितीय वार माँ बलारी के दरबार में 250 मीटर लंवी विशाल चुनरी यात्रा 23 मार्च 2018 को 30 किलो मीटर माँ राजराजेश्वरी दरवार  शिवपुरी से साय: 4 वजे  प्रारम्भ होगी यह विशाल चुनरी यात्रा अस्पताल चोराह , से कोर्ट रोड ,गाँधी चौक,माधौ चौक,गुरुद्वारा चौराहा,नीलगर चौराहा,बड़ा बजार पुरानी शिवपुरी,आई टी आई रोड होते हुए माँ वलारी के दरबार में पहुंचकर चुनरी चढ़ई जायेगी   माता के सभी भक्तों से अपील की गई है कि उक्त चुनरी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करें। साथ ही यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम में अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनायें।