Press "Enter" to skip to content

समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 25 मार्च से-Shivpuri News

जिले में 71 उपार्जन केंद्र स्थापित 
शिवपुरी। शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 25 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए जिले में 71 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए है। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने 25 मार्च से शुरू की जाने वाली गेहूं खरीदी के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर सीसीटीव्ही कैमरा लगाया जाए। 
उन्होंने उपार्जन केंद्रों पर पेयजल, छाया, वारदाना एवं तौलमशीन तथा बोरा सिलाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक उपार्जन केंद्र का जिला अधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी एनपी शर्मा ने गेहूं उपार्जन के संबंध में की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। 
इन केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीदी
शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर जिले में तहसीलवार गेहूं खरीदी इन केंद्रों पर की जाएगी। जिसमें शिवपुरी तहसील के तहत शिवपुरी-1, शिवपुरी-2, कोटा, गढ़ीबरोद, सुभाषपुरा, लालगढ़, सतनवाड़ा, तहसील कोलारस में कोलारस-1, कोलारस-2, कोलारस-3, लुकवासा, पचावली, बेहंटा पड़ोरा, खरई, भड़ौता, तहसील करैरा में करैरा-1, करैरा-2, टीला, दिनारा, टोडापिछोर, अमोलपठा, थनरा, तहसील नरवर में नरवर, दिहायला, सीहोर, पारागढ़, खुदावली, मगरौनी, सुनारी, समोहा, तहसील पिछोर में पिछोर-1, पिछोर-2, पिछोर-3, भौंती-1, भौंती-2, मनपुरा, चिन्नौदी, खोड़, दवगंवा, करारखेड़ा, सेमरी, मल्हावनी, गरेठा, दबियाकला, तहसील खनियांधाना में खनियांधाना-1, खनियांधाना-2, मुहासा, मुहारिकला, अछरौनी, बामोरकलां-1, बामोरकलां-2, गूडर, पिपरौदाउवारी, पीपलखेड़ा, कसेरा, पिपरा तथा तहसील पोहरी में पोहरी, छर्च, भटनावर, गावर्धन, बैराड़, पिपरघार शामिल है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!