बड़ी राहत : शादी के लिये परिवार के एक खाते से निकाल सकेंगे
2.5 लाख रूपये
———
नई दिल्ली| वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नोटबंदी से लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर बड़ी घोषणाएं की है| नोटबंदी के बाद सरकार ने किसानों को राहत देते हुए खाद, बीज आदि कि खरीदारी के लिए उन्हें हर हफ्ते 25 हजार रुपये निकालने की छूट दी है। नोटबंदी के बाद दास लगातार मीडिया में आकर सरकार की तरफ से उठाए जा रहे उपायों की जानकारी देते रहे हैं।
लाइव अपडेट
-बैंकों और डाकघरों में कैश बदलने की सीमा 4.5 हजार से कम करके दो हजार कर दिया गया हैः
-शादी के लिये परिवार के एक खाते से ढाई लाख रू निकाल सकेगे।केवाईसी जरूरी
-शादी के लिए पैसे निकालने के लिए दिखाना होगा शादी कार्ड
-किसान क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपए तक निकल सकेंगे
पेट्रोल पंप, दवा की दुकान और यूटिलिटी पर 24 नवंबर तक 500 औऱ 1000 रुपये के नोट चलेंगे। वहीं सरकार एटीएम से रोजाना निकाले जाने वाले रकम की मात्रा 2000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर चुकी है। हालांकि यह उन एटीएम में ही संभव होगा जिन्हें 2000 रुपये के नोट के मुताबिक तैयार किया जा चुका है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली आरबीआई के गवर्नर के साथ नोटबंदी के फैसले की समीक्षा कर चुके हैं।
—–
बड़ी राहत : — शादी के लिए अब निकल सकेंगे एक खाते से 2.5 लाख
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बदरवास पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, जेल भेजा / Shivpuri News
- एक्सीडेंट के बाद 50 हजार रुपए मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार, बदरवास पुलिस की कार्रवाई / Shivpuri News
- दहेज की मांग को लेकर विवाद, महेन्द्र कुशवाह, भोलू सेकेट्री समेत 5 आरोपियों पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- भौंती में चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क और नाली से हटाया अतिक्रमण / Shivpuri News
- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल: शिवपुरी में मेडिकल स्टोर बंद रख सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News





Be First to Comment