भावांतर भुगतान योजना में 25 नवम्बर तक पंजीयन

शिवपुरी। राज्य शासन ने किसानों को खरीफ फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए लागू की गई भावांतर भुगतान योजना में पंजीयन से छूटे गए किसान अब पंजीयन 15 नवम्बर से 25 नवम्बर 2017 तक अपना पंजीयन ऑनलाइन करा सकेंगे। उक्त आशय की जानकारी उपसंचालक कृषि शिवपुरी द्वारा दी गई।