Press "Enter" to skip to content

दर्जी की कहकर शादी के 25 दिन बाद प्रेमी के साथ रफूचक्कर युवती


शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खरई-डाबर मेंएक 20 वर्षीय महिला शनिवार को घर से लापता हो गई। बताया जाता है कि महिला बैराड़ किसी काम से आई हुई थी और वापस नहीं लौटी। मामले में परिजनों ने संदेही के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस को शिकायत में पिता ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी ग्राम गुरिच्छा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन से बुड़दा में रहने वाले युवक के साथ की थी।
शादी के बाद उनकी पुत्री घर रहने आई जहां शनिवार को वह बैराड़ में दर्जी के पास किसी काम की कहकर निकली थी लेकिन जब वह देर शाम तक घर लौटकर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई जिस पर उन्होंने आसपास खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर गाजीगढ़ के रहने वाले सिक्कू जाटव से मोबाइल पर बात किया करती थी हो सकता है कि वही उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर सिक्कू जाटव के खिलाफ केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!