शिवपुरी। कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और संक्रमण की वजह से रोज मौते हो रही हैं। वहीं सोमवार को कोरोेना संक्रमण के कारण 3 लोगों की मौत हो गई जिसमें से ेएक कोलारस के प्रतिष्ठित वकील थे जिनकी मौत सिद्धी विनायक अस्पताल में हुई।
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज और एंटीजिन किट की रिपोर्ट में 24 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें नीलगर चौराहा की डेयरी की महिला संचालक पॉजिटिव आई हैं।
आरके पुरम कॉलोनी में रहने वाले एक गल्ला व्यवसायी के 4 परिजन पॉजिटिव आए, वहीं सतनवाड़ा में सीमेंट पाइप की फैक्ट्री संचालित करने वाले कृष्णपुरम कॉलोनी निवासी के घर में भी 3 सदस्य पॉजिटिव आए हैं।
सोमवार सुबह हुईं तीन अंत्येष्टि
कोरोना से एक दिन पहले दो और आज एक मौत होने के बाद शहर के मुक्तिधाम पर एक साथ तीन अंत्येष्टि की गईं। नपा का अमला वहां पहुंचा और परिवार के चुने हुए सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे।






Be First to Comment