शिवपुरी। क्षेत्रीय सांसद तिरादित्य सिंधिया 24 एवं 25 फरवरी को अपने क्षेत्र का दौरा करेंगें। अपने दो दिवसीय दौरे के तहत 24 फरवरी रविवार दोपहर 12ः15 बजे पिछोर विधानसभा के बामोर डामरोन पहुंचकर बामोर डामरोन से बामौरकलां तक सीआरएफ रोड का भूमि पूजन करेंगे, इसके उपरांत दोपहर 1ः15 बजे पिछोर पहुंचकर आदिवासी समाज सम्मेलन में शामिल होंगे।
प्रदेश महासचिव और सांसद प्रतिनिधि हरवीरसिंह रघुवंशी ने बताया कि इसके बाद सांसद सिंधिया दोपहर 3ः30 बजे शिवपुरी आकर सर्वप्रथम महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होंगें, इसके बाद दोपहर 4ः30 बजे गांधी पार्क मैदान में कृषि विज्ञान मेला एवं जय किसान ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यो के भूमि पूजन एवं लोकार्पण में शामिल होंगें। इसके बाद शाम 5ः15 बजे कुशवाह समाज सम्मेलन में शामिल होंगें, शाम 6 बजे राठौर समाज सम्मेलन में शामिल होंगे, शाम 6ः45 बजे सीआरपीएफ कैंप बड़ागांव में शहीद स्मारक श्रृदांजलि सभा में शामिल होंगें, रात 7ः15 बजे शगुन वाटिका में संविदा कर्मचारी संघ सम्मेलन में शामिल होंगें, 7ः45 बजे वैश्य समाज कार्यक्रम में शामिल होंगें, रात 8ः45 बजे कोली समाज सम्मेलन में एवं 9ः30 बजे श्यामसुंदर गुप्ता के यहां शोक संवेदना में शामिल होंगे, इसके उपरांत समाजसेवी मनोज गुप्ता के यहां शोक संवेदना में शामिल होंगें, रात 10 बजे बॉम्बे कोठी पहुंचकर अधिवक्ता संघ, प्रजापति, रजक, सेन, ओझा एवं ब्राह्मण समाज के साथ मीटिंग में शामिल होंगें।
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दौरे के क्रम में अगले दिन 25 फरवरी सोमवार को सुबह 9 बजे पॉलिटिशियन एवं यूथ के बीच क्रिकेट मैच में हिस्सा लेंगें, 10 बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय पहुंचकर स्नेह सम्मेलन में शामिल होंगें, इसके सुबह 10ः45 बजे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित नवीन जेल भवन का लोकर्पण करेंगें, 11 बजे षिवपुरी से प्रस्थान कर सुबह 11ः30 बजे कोलारस पहुंचकर क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगें, दोपहर 12ः30 बजे धंधेरा पहुंचकर धंधेरा से जरिया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का भूमि-पूजन करेंगें एवं अकाझिरी विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगें, दोपहर 2 बजे खतोरा पहुंचकर कुशवाह समाज सम्मेलन में शामिल होंगें, दोपहर 3 बजे पचावली पहुंचकर पचावली एवं देहरदा गणेश विद्युत सब-स्टेशन एवं नल-जल योजना का लोकार्पण करेंगें, इसके उपरांत दोपहर 4ः5 बजे बड़ेरा पहुंचकर अटरूनी से टोरिया वाया बड़ेरा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का भूमि-पूजन करेंगें, इसके उपरांत दोपहर 5ः05 बजे एबी रोड दीघोद पहुंचकर मंडल अध्यक्ष सुमित यादव के हाई स्कूल का लोकार्पण करेंगें, इसके उपरांत शाम 5ः30 बजे बदरवास पहुंचकर सीएमएचओ शिवपुरी द्वारा आयोजित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण करेंगें एवं आशा कार्यकर्ताओं की धन्यवाद सभा में शामिल होंगे एवं नगर पंचायत बदरवास आयोजित विभिन्न विकास कार्यक्रमों का भूमि-पूजन करेंगें, इसके उपरांत शाम 6ः15 बजे बदरवास से टकनेरा विधानसभा क्षेत्र बमोरी के लिए प्रस्थान करेंगें।






Be First to Comment