Press "Enter" to skip to content

अंधे कत्ल का पर्दाफाश : ग्राम टामकी में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। कल दिनांक 12.07.2020 को फरियादी संतोष पुत्र लल्लूराम केवट उम्र 16 साल निवासी ग्राम टामकी द्वारा जरिये टेलीफोन सूचना दी गई कि उसके पिता लल्लूराम केवट पुत्र दौला केवट उम्र 40 साल निवासी ग्राम टामकी की लाश उसके खेत पर पडी है। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा एवं थाना प्रभारी कोलारस सतीश सिंह चैहान मय फोर्स के घटनास्थल पहुंचे मृतक की मृत्यु शरीर में मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण होना प्रतीत होने एवं फरियादी संतोष केवट द्वारा भी पिता की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर हत्या करने की रिपोर्ट किये जाने पर थाना कोलारस में अपराध क्रमांक 269/2020 धारा 302 भा.द.वि. का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लेकर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र कंवर द्वारा उक्त घटना को बडी ही गंभीरता से लेकर एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा को अज्ञात आरोपी को पकड़ने हेतु दिशा निर्देश दिये। एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा के मार्गदशन में थाना प्रभारी कोलारस निरी. सतीश सिंह चौहान द्वारा विवेचना आरम्भ की गई विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी संदेही का खेत मृतक के खेत से लगा हुआ है एवं आरोपी संदेही के रात को मृतक लल्लूराम केवट के खेत के आस-पास होने की जानकारी भी मिली, संदेह होने पर आरोपी बलवीर सिंह पुत्र तोरनसिंह गुर्जर उम्र 50 साल निवासी ग्राम टामकी को हिरासत में लेकर पूछताछ की एवं उसके घर की तलाशी लेने पर घटना के वक्त पहने हुये कपडे एवं घटना कारित करते समय प्रयोग में लाई गई लाठी (आलाजर्र) बरामद किये गये। थाना प्रभारी कोलारस एवं उनकी टीम द्वारा बडी ही तत्परता एवं मेहनत के साथ उक्त अंधेकत्ल का पर्दाफाश कर घटना के आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त कर इस अंधेकत्ल का खुलासा घटना घटित होने के 24 घंटे के अंदर किया गया है। 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोलारस निरी. श्री सतीश सिंह चौहान उनि0 पूरन शर्मा, सउनि0 जितेन्द्र यादव, सउनि0 रामबीर सिंह रघुवंशी, प्रआर0 संतोषसिंह भदौरिया, प्रआर0 ब्रजेश दुबे, आर0 नरेश दुबे, आर0 प्रभजोत, आर0 दिलीप, आर0 धर्मवीर कोटिया एवं आर0 चा0 दीनू रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!