Press "Enter" to skip to content

आज देशभर में डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, ओपीडी समेत गैर-जरूरी सेवाएं बंद रहेंगी ! National News

    Indian Medical Association calls for nationwide doctors' strike for 24 hours
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की हड़ताल सोमवार सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक रहेगी
  • आईएमए ने देशभर में डॉक्टरों पर हो रहे हमलों के विरोध में हड़ताल का फैसला लिया
  • एम्स इस हड़ताल में शामिल नहीं, दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में भी इलाज होगा

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट के विरोध में सोमवार को देशभर के डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रविवार को बताया कि आपात सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है। ओपीडी समेत गैर-जरूरी सेवाएं सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी। वहीं, बंगाल के डॉक्टर हड़ताल खत्म करने का फैसला करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत के लिए राजी हो गए।
आईएमए ने कहा कि भले ही बंगाल के डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला किया हो, लेकिन हम 24 घंटे की हड़ताल करेंगे। अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के विरोध में यह जरूरी है। हम डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखना चाहते हैं। वहीं, डॉक्टरों ने देशभर के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को याचिका दायर की थी। इस पर मंगलवार को जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस सूर्यकांत सुनवाई की वेकेशन बेंच सुनवाई करेगी।
आईएमए की हड़ताल में एम्स शामिल नहीं 
एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने कहा है कि देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) आईएमए की हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, लेकिन विरोध में मार्च निकालेंगे।वहीं, बंगाल डॉक्टर्स फोरम के अध्यक्ष अर्जुन सेनगुप्ता ने कहा है कि हम गतिरोध खत्म होने और राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं जल्द से जल्द बहाल होने की उम्मीद कर रहे हैं।

आईएमए ने सेंट्रल एक्ट की मांग की
आईएमए ने डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए सेंट्रल एक्ट की मांग को फिर दोहराया है। आईएमए ने कहा है कि सालों से यह मांग चली आ रही है लेकिन इसको लेकर हर बार केवल आश्वासन मिलता है। हमारी एक दिन यह स्ट्राइक उस मांग को लेकर है। युनाइटेड रेजिडेंट एंड डॉक्टर्स असोसिएशन इंडिया का कहना है कि हमारी स्ट्राइक तब तक जारी रहेगी जब तक कि इसका सॉल्यूशन नहीं निकलता है।

दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक संभालेंगे मोर्चा
दिल्ली के 192 मोहल्ला क्लीनिक में इलाज हो सकेगा। यहां यह सुविधा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी। मोहल्ला क्लीनिक में जरूरी 212 जांचें भी होती हैं। दिल्ली सरकार के डीजीएचएस डॉक्टर अशोक कुमार राणा ने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक पर हड़ताल का असर नहीं होगा, यहां पर रुटीन में सभी इलाज पहले की तरह होगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!