Press "Enter" to skip to content

सराहनीय: महज 24 घंटे में महिला के गले से सोने की चैन ले जाने बाले चार आरोपी गिरफ्तार | Indar News

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाने से आ रही हैं। जहाँ कल चार अज्ञात आरोपियों ने ग्राम खतोरा में महिला के गले से धमकाकर सोने की चैन खींचकर ले गए। जिसपर उक्त महिला ने इंदार थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने चुनोती मानते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी थी।

पुलिस जानकारी के अनुसार श्रीमती दोमनिका पत्नी रंजीत सिंह तिर्की उम्र 52 साल निवासी ग्राम खतोरा ने कल दिनांक को चार अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गले से सोने की चैन धमकाकर छीन ले जाने की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने मामला विवेचना में लिया।

थाना प्रभारी एसआई पूरन शर्मा को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि उक्त आरोपी ईसागढ़ तरफ हैं जो कि जिला अशोकनगर में आता हैं। पूरन शर्मा अपनी टीम के साथ ईसागढ़ पहुँचे एवं ईसागढ़ थाने की पुलिस की मदद से उक्त चार आरोपियों को पकड़ लिया। एवं उक्त आरोपियों से चैन कीमती 50000 रुपये बरामदी की। उक्त आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।

आरोपियों में कल्ला उर्फ किशोर पुत्र देवीलाल परिहार उम्र 24 साल खतोरा, छोटू पुत्र मदन परिहार उम्र 22 साल खतोरा, रोशन पुत्र रामभान परिहार उम्र 19 साल ,बबलेश पुत्र रामभान परिहार उम्र 23 साल निवासी खतोरा को गिरफ्तार किया।

इस कार्यवाही में ईसागढ़ पुलिस से उनि नवलसिंह भदौरिया, प्रआ नंदकुमार झा, आर राजकुमार कुशवाह ,आर देशराज , आर देवेंद्र दांगी की सराहनीय भूमिका रही।
इंदार पुलिस में थाना प्रभारी एसआई पूरन शर्मा ,सउनि डीडी शर्मा, सउनि नीरज राणा, प्रआ रामसिंह , आर विनय ,आर राहुल ,आर सुनील , चालक रणवीर सिंह यादव की सराहनीय भूमिका रही। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!