पुलिस ने ढाबे से पकड़ा 230 लीटर डीजल  प्रभार सम्भालते ही नव थाना प्रभारी ने होटल संचालकों पर भांजी अपनी लाठी, 

बदरवास। अवैध रूप से डीजल का विक्रय करने वाले एक ढाबा संचालक पर पुलिस ने कार्रवाई की है ढाबा संचालक काफी समय से अवैध रूप से भंडारण कर डीजल की सप्लाई कर रहा था, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ढाबे पर दविस देकर कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर दृ।रा सूचना मिली कि ग्राम बरखेडा के रास्ते पर संचालित श्रीवास्तव ढाबे पर अवैध रूप से डीजल का भंडारण कर बेचा जा रहा है,  जिसपर पुलिस ने गुरूवार को दविस देकर ढाबे पर रखे 60 लीटर के चार बैरल में 230 लीटर डीजल सहित ढाबा संचालक आरोपी कैलाश नारायण पुत्र बैजनाथ श्रीवास्तव निवासी बरखेडा को पकड लिया है। कार्रवाई जिला पुलिस कप्तान सुनील कुमार पाण्डे के आदेश एवं एसडीओपी सुजीत भदौरिया के निर्देशन पर एबी रोड पर संचालित ढाबों पर अवैध शराब, डीजल तथा पैट्रोल का विक्रय पर रोक लगाने पर थाना प्रभारी सुनील शर्मा को सफलता मिली है। पत्रकार वार्ता में अन्य होटलों पर कार्रवाई के सवाल पर थाना प्रभारी का कहना था की अभी चुनावी माहौल के चलते अन्य होटलों पर कार्रवाई नही की गई है जल्द ही उन होटलों तथा ढाबों पर भी कार्रवाई की जायेगी।