बदरवास। अवैध रूप से डीजल का विक्रय करने वाले एक ढाबा संचालक पर पुलिस ने कार्रवाई की है ढाबा संचालक काफी समय से अवैध रूप से भंडारण कर डीजल की सप्लाई कर रहा था, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ढाबे पर दविस देकर कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर दृ।रा सूचना मिली कि ग्राम बरखेडा के रास्ते पर संचालित श्रीवास्तव ढाबे पर अवैध रूप से डीजल का भंडारण कर बेचा जा रहा है, जिसपर पुलिस ने गुरूवार को दविस देकर ढाबे पर रखे 60 लीटर के चार बैरल में 230 लीटर डीजल सहित ढाबा संचालक आरोपी कैलाश नारायण पुत्र बैजनाथ श्रीवास्तव निवासी बरखेडा को पकड लिया है। कार्रवाई जिला पुलिस कप्तान सुनील कुमार पाण्डे के आदेश एवं एसडीओपी सुजीत भदौरिया के निर्देशन पर एबी रोड पर संचालित ढाबों पर अवैध शराब, डीजल तथा पैट्रोल का विक्रय पर रोक लगाने पर थाना प्रभारी सुनील शर्मा को सफलता मिली है। पत्रकार वार्ता में अन्य होटलों पर कार्रवाई के सवाल पर थाना प्रभारी का कहना था की अभी चुनावी माहौल के चलते अन्य होटलों पर कार्रवाई नही की गई है जल्द ही उन होटलों तथा ढाबों पर भी कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस ने ढाबे से पकड़ा 230 लीटर डीजल प्रभार सम्भालते ही नव थाना प्रभारी ने होटल संचालकों पर भांजी अपनी लाठी,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने अंबेडकर प्रतिमा पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 12 घंटे में चोरी का खुलासा, ट्रॉली और स्वराज ट्रैक्टर सहित आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में ट्रैफिक सिग्नल सुधार की मांग, समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 2 साल से नहीं मिला पानी, फिर भी आ रहा बिल — वार्ड 36 के रहवासियों में आक्रोश / Shivpuri News
- तालाब में नहाने गए तीन दोस्त, 8 वर्षीय मासूम बाबू की डूबने से मौत / Shivpuri News





Be First to Comment