Press "Enter" to skip to content

संबल योजनांतर्गत अनुग्रह सहायता राशि अंतरण कार्यक्रम 23 सितंबर को / Shivpuri News

शिवपुरी। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योेजना के तहत हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण 23 सितंबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तर से सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों के बैंक खातों में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन गरीब कल्याण सप्ताह अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत एवं नगर पालिका स्तर पर भी किया जाएगा।
जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर एचपी वर्मा ने जिले के सभी जनपद पंचायत के सीईओ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मिनट टू मिनट कार्यक्रम अनुसार अनुग्रह सहायता राशि कार्यक्रम का आयोजन किया जाए एवं कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण के लिए टीव्ही स्क्रीन की व्यवस्था तथा कार्यक्रम स्थल पर मप्र शासन के लोगों सहित आपका संबल.आपकी सरकार का बैनर लगाया जाएगा। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर कोविड.19 संबंधी दिशा.निर्देश का पालन करते हुए हितग्राहियो की उपस्थिति, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण, बैनर, बैकडॉप एवं होर्डिग्स, टीव्ही स्क्रीन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!