
शिवपुरी। वेतन विसंगति सहित अन्य माँगों को पूरा करने के संबंध में मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शिवपुरी के बैनर तले सामूहिक अवकाश लेकर समस्त विभाग के लिपिक दो दिवसीय हड़ताल पर बैठकर सामूहिक प्रदर्शन किया। इस दौरान पुरुष वर्ग कर्मचारियों ने अद्र्धनग्र होकर भी प्रदर्शन किया।
मप्र लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, तृ. वर्ग क.संघ, लघुवेतन कर्मचारी संघ, राजस्व कर्मचारी संघ एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर रमेश शर्मा अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में गठित की गई समिति जिसमें लिपिकों की ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2400 1 जनवरी 2006 से एवं वेतन विसंगति व अन्य 23 अनुशंसाओं को लागू किये जाने व 17 जनवरी 2018 को मंत्रालय भवन के सामने छ: संगठनों के प्रांतीय अध्यक्षों द्वारा एक दिवसीय भूख हड़ताल के समापन के बाद मुख्यमंत्री द्वारा सचिव एसके मिश्रा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा लिपिकों की विसंगति के आदेश प्रसारित करने हेतु नोटशीट तैयार क सामान्य प्रशासन सचिव एवं वित्त सचिव को 15 दिवस में बैठक आयोजित कर शीघ्र कार्यवाही कर अनुरोध किया था, लेकिन ढाई माह गुजरने के बाद भी मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के वेतन विसंगति के आदेश जारी नहीं किए गए हैं। जिससे दुखी एवं हताश को होकर सचिवालय से लेकर ग्राम सचिवालय पर पदस्थ समस्त विभागों के लिपिकों द्वारा 12 से 13 अप्रैल तक दो दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। शिवपुरी में महिला बाल विकास कार्यालय के आगे टेंट लगाकर यह धरना प्रदर्शन जारी है और शाम 4 बजे कलेक्टर शिवपुरी को मुख्यमंत्री के नाम कर्मचारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी कि लिपिकों की ग्रेड पे में सुधार एवं रमेश शर्मा की लिपिक हितैषी 23 अनुशंसाओं के आदेश शीघ्र प्रसारित किए जाएं। इनका कहना है
- लिपिकों की वेतन विसंगतियाँ हैं जो 23 वर्षों से लंबित हैं, हमारे रमेशचंद शर्मा जी द्वारा समिति गठित की गई और उस समिति के गठन के पश्चात समिति का प्रारूप माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपा जिसके बाद मुख्यमंत्री जी द्वारा समितियों का निर्णय करने का निश्चय किया, लेकिन ढाई माह व्यतीत होने के बाद भी उन्होंने निराकरण नहीं किया इससे व्यतीत होकर हमारे द्वारा यह धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। अगर हमारी माँगें पूरी नहीं होंगी तो हमारे प्रांतीय अध्यक्ष महोदय द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की तारीख दी जाएगी। उसी तारीख से हमारे द्वारा पूरे देश और प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।






Be First to Comment