
खनियांधाना।
आगामी दिनों में आने वाले गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, ईद व दशलक्षण पर्व को
नगर में शांति व सदभावना पूर्वक मनाये जाने के लिए आज खनियांधाना थाना
परिसर में शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम पिछोर
संजीव जैन, तहसीलदार जे. एस. अपोरिया, थाना प्रभारी विजय पाल सिंह जाट, नगर
परिषद सीएमओ सतीश दुबे, अध्यक्ष शेलेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सज्जाद
अली, भाजपा मंडल अध्यक्ष भानू चौधरी, प्रहलाद सिंह यादव, राहुल तिवारी जेई
विद्युत मण्डल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद, पत्रकारगण व आम जनता के लोग
मौजूद रहे ।
बैठक में एसडीएम संजीब जैन गणेश झांकी संचालित कर रहे
सदस्यों को निर्देश देते हुये कहा की झांकी में डीजे पर पूरी तरह से
प्रतिवंध है और माईक भी कम आवाज में ध्वनि स्तर मानकों के अनुसार ही रात 10
बजे तक बजाएं। चूँकि खनियाधाना में गणेश विसर्जन चौदस की वजाए ग्यारस को
होते हैं और इसी डोल ग्यारस को ही मुस्लिम समाज का त्योहार बकरीद है तथा
26 सितम्बर से जैन समाज का दशलक्षण पर्व 10 दिन तक चलेगा । अत: सभी धर्मों
के त्योहारों को देखते हुये नगर में शान्ति बनाय रखने के लिये आपसी
भाईचारे एबं सद्भाव से त्यौहार को मनायें। बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष
तथा सी एम ओ को पूरे नगर में साफ सफाई व विद्युत मंडल द्वारा लाईट की
निरंतर आपूर्ति जिसमें रात्रि के समय बिजली गुल ना हो। इस अवसर पर नगर के
जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण व आमजन ने अपने-अपने सुझाव शांति समिति की बैठक
में रखे और भाईचारे व सदभावना से त्योंहार मनाये जाने को संकल्पित हुए।






Be First to Comment