23 को निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा

शिवपुरी। भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा 23 मई को निकाली जाएगी। सत्यम नायक ने बताया कि भगवान परशुराम की शोभा यात्रा को लेकर तैयारियां पुनः शुरू हो चुकी है। पहले परशुराम शोभायात्रा की 22 अप्रैल रखी गई थी, लेकिन शहर में धारा 144 लागू होने के कारण शोभायात्रा स्थगित कर दी गई थी। इसी कारण भव्य शोभायात्रा शोभा यात्रा 23 मई को रखी गई है। शोभायात्रा भगवान परशुराम चौराहा फिजिकल से प्रारंभ होकर माधव चौक चौराहा कोर्ट रोड अस्पताल चौराहे होते हुए गांधी पार्क पहुंचेगी।