Press "Enter" to skip to content

महिलाओं को निरोगी रखने के लिए स्वास्थ्य शिविर 22 अप्रैल तक लगाए जाएगें-shivpuri news

शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास के सहयोग से 25 फरवरी से 6 अप्रैल तक ग्रामस्तर एवं मलीन बस्तियों में महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ग्राम स्तरीय शिविरों में चिहिंत महिलाओं के लिए 12 अप्रैल से 22 अप्रैल तक विकासखंड स्तर पर शिविर लगाए जाएगें। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एएल शर्मा ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं, प्रजन्न आयु वर्ग की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं एवं वरिष्ठ आयु वर्ग की महिलाओं में स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर उनकी समूचित जांच एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविरों के द्वारा महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को उत्पन्न करना है। इन महिला स्वास्थ्य शिविरों में 13 से 19 वर्ष तक कि बालिकाएं जिनमें खून की कमी, माहवारी से संबंधित समस्या की पहचान एवं उपचार, गर्भवती महिलाओं में रक्त अल्पता एवं उच्च रक्तचाप, अन्य हाईरिस्क की पहचान एवं उपचार तथा ईलेक्टिव सीजर हेतु चिहांकित किया जाएगा। साथ ही अन्य वर्ग की महिलाएं जिनमें उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, स्तन कैंसर, सरबाईकल कैंसर, ओरल कैंसर, बांझपन, स्त्री रोग संबंधी अन्य समस्याओं की पहचान एवं उपचार भी शामिल है। जिले में महिला स्वास्थ्य शिविरों के संचालन के लिए विकासखंड स्तरीय टीम गठित की जा चुकी है। 
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनएस चौहान ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर चिंहित किशोरी बालिकाएं, गर्भवती महिलाए एवं अन्य वर्ग की महिलाएं जो बीमारियों से पीड़ित है, उनका एएनएम द्वारा पंजीयन कर महिलाओं का वजनए बीपीए हिमोग्लोबिन, पिशाब की जांच, स्तर परीक्षण करके चिकित्सकों के पास भेजना एवं चिकित्सक द्वारा संपूर्ण परीक्षण के साथ एनेमिया, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज एवं यौन जनित रोगों कि स्क्रीनिंग एवं उपचार किया जाएगा। चौहान ने बताया कि विगत तीन वर्षों में महिला स्वास्थ्य शिविरों में रोशनी क्लीनिक में लगभग 26 महिलाए जो निःसंतान थीए वह संतान सुख को प्राप्त कर चुकी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!