भाजपा की जिला बैठक प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर के मार्गदर्शन में 22 मई को

शिवपुरी- भाजपा जिला महामंत्री श्री ओमप्रकाश शर्मा जी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला मीडिया प्रभारी डॉ राकेश राठौर ने बताया कि भाजपा की जिला बैठक 22 मई मंगलवार को दोपहर 2 बजे होटल सुख सागर छत्री रोड पर प्रदेश महामंत्री श्री वंशीलाल जी गुर्जर एवं जिला संगठन मंत्री श्री देवेन्द्र भार्गव जी के मार्गदर्शन में रखी गयी है ।जिसमे आगामी कार्यक्रमो के क्रियान्वयन की रूपरेखा तय की जाएगी
इस जिला बैठक में निगम मंडल के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, प्रदेशकार्यसमिति सदस्य,विधायक,पूर्व विधायक,भाजपा 2013 के विधानसभा प्रत्याशी, जिला पदाधिकारी,विधानसभा पूणकालिक,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा जिलाध्यक्ष अपेक्षित रहेंगे।सभी अपेक्षित कार्यकर्ता समय पर अपनी उपस्तिथि सुनिश्चित करे।