मल्टीमीडिया डेस्क। रिलायंस जियो फोन की
प्री-बुकिंग के महज तीन दिनों में ही 60 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर बुकिंग
हुई। बुकिंग 24 अगस्त को शुरू हुई थी और 26 अगस्त के सुबह तक चली। इसके बाद
कंपनी ने जियो फोन के प्री-ऑर्डर लेने बंद कर दिए। 60 लाख से ज्यादा की
प्री-ऑर्डर बुकिंग रिलायंस जियो की उम्मीदों से कही ज्यादा है।
इस
फोन की डिलीवरी नवरात्रि के पहले दिन 21 सितंबर से होगी। प्री बुकिंग शुरू
होने पर रिलायंस जियो के फीचर फोन को 500 रुपए देकर बुक किया जा सकता है।
वहीं, फोन की डिलिवरी के समय यूजर को 1,000 रुपए देने होंगे। कंपनी का कहना
है कि 1500 रुपए की यह सिक्योरिटी मनी फोन वापस करने पर तीन साल के बाद
यूजर को वापस कर दी जाएगी।
जियो फोन की बुकिंग रिटेल स्टोर, जियो
वेबसाइट और जियो ऐप के जरिये की जा सकती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी
मुकेश अंबानी ने घोषणा की थी कि जियोफोन के ग्राहकों के लिए वॉइस कॉलिगं
हमेशा मुफ्त रहेगी। इतना ही नहीं उन्हें 153 रुपए के भुगतान पर एक महीने तक
असीमित डेटा मिलेगा।
जियो ने भी 53 रुपए में वीकली प्लान और असीमित
डेटा एक्सेस के लिए 23 रुपए में दो दिन के प्लान की भी घोषणा की है। जो लोग
24 अगस्त को फोन की प्री-बुकिंग नहीं करा सके, वे दोबारा प्री-बुकिंग शुरू
होना का नोटिफिकेशन पाने के लिए jio.com पर रजिस्टर कर सकते हैं।
21 सितंबर को नवरात्रि से शुरू हो जाएगी जियो फोन की डिलीवरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: एसपी कोठी के सामने बाइक-ऑटो टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत / Shivpuri News
- कट्टे से फायर कर युवक की हत्या की कोशिश, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- बैराड़ सेक्टर में प्रस्फुटन समितियों का ‘शक्ति संचय प्रशिक्षण’ सम्पन्न, ग्राम विकास पर दिया जोर / Shivpuri News
- मजदूरी से लौट रही महिला की गला रेतकर हत्या, देवर पर आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: एसपी कोठी के सामने बाइक-ऑटो टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत / Shivpuri News





Be First to Comment