मेयर ने की बकाया 218 करोड़ की मांग, मंत्री बोले – आपका विकास मॉडल तो पूरे प्रदेश में जारी करना चाहिए ! Indore News

mp news indore mayor asked for 218 crores dues from government

  • महापौर मालिनी गौड़ ने भोपाल में मंत्री जयवर्धन सिंह से मुलाकात की
  • महापौर ने सिंह से अमृत योजना में राज्य सरकार के सहयोग की बात कही

इंदौर. महापौर मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने बुधवार काे भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से मुलाकात की। मेयर गौड़ ने राज्य सरकार पर इंदौर नगर निगम के बकाया 218 करोड़ तत्काल देने की बात करते हुए कहा कि इसके कारण शहर का विकास अवरुद्ध हो रहा है, जिस पर मंत्री सिंह ने कहा कि जल्द ही इसे जारी कर िदया जाएगा। साथ ही मेयर ने अमृत योजना के जो कार्य चल रहे हैं, उसकी सिलसिलेवार मंत्री सिंह को जानकारी देते हुए कहा कि अमृत योजना में जो निगम का सहयोग है उसमें राज्य सरकार भी सहयोग करें। 
सड़काें पर चर्चा करते हुए महापौर मालिनी गौड़ ने शहर में मास्टर प्लान के तहत जो सड़क बन रही है व बनाई जाना है, उसके लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत राशि आवंटित करने की बात भी कही। इस पर सिंह ने सहयोग की बात कही। शहर विकास को लेकर चर्चा में मंत्री स्वच्छता में लगातार 3 बार नंबर- 1 आने पर बधाई देते हुए कहा कि आपका विकास मॉडल तो पूरे प्रदेश में जारी करना चाहिए। मंत्री सिंह ने कहा कि इंदौर को लेकर आपकी जो चिंता है जो भी मांग हैं, वो जायज हैं जल्द ही हम सकारात्मक रिपोर्ट दे देंगे।

संबंधित खबरें