नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग को
मंजूरी दिए जाने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को न्यनतम वेतन बढ़ गया है।
लेकिन शायद सरकार इससे संतुष्ट नहीं है और इसे भी बढ़ाने की तैयारी की जा
रही है।
खबरों के अनुसार वित्त मंत्रालय केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों
के न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर 21,000 रुपये कर सकता है। यह जानकारी कुछ
मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आई है। हालांकि इसे लेकर कोई पुष्ट जानकारी
उपलब्ध नहीं है।
रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त मंत्रालय ने 2.57 गुना
के फिटमेंट फॉर्म्युले को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन
मंत्रालय अब इसे तीन गुना करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन को
18,000 रुपये से बढ़ाने का वादा किया है।
दरअसल सरकार का मानना है कि
इससे कर्मचारियों के बीच वेतन असमानता से कुछ हद तक राहत मिलेगी और निचले
स्तर के कर्मचारियों को मदद मिलेगी। यही नहीं गरीबी को दूर करने में भी यह
कदम मददगार साबित होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन 21000 करने पर विचार कर रहा केंद्र
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment