Press "Enter" to skip to content

कोरोना महामारी से मुक्ति और राष्ट्र को समर्थ बनाने गायत्री परिवार 21 घरों में किया यज्ञ | Shivpuri News

शिवपुरी। अंतरराष्ट्रीय वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति और राष्ट्र को सामर्थयवान बनाने के लिए जिला गायत्री परिवार द्वारा रविवार के दिन घर-घर ऑनलाईन गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा हवन, यज्ञ को मंत्रोच्चारण विधियों के द्वारा संपन्न कराया गया। घर-घर हुए इस ऑनलाईन यज्ञ के फोटो और वीडियो अपलोड होकर 2100 से अधिक गायत्री परिजनों ने इस यज्ञ में भाग लिया और अपने घर-परिवार, देश और कोरोना मुक्ति को लेकर गायत्री मंत्रोच्चारण से आव्हान किया।  जिले भर के गायत्री परिवार से जुड़े परिजन एवं अन्य लोग सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तथा शाम 4 बजे से 7 बजे के बीच आहूतियां देकर इय यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाया।
जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट शिवपुरी के समन्वयक डॉ. पीके खरे ने बताया है कि रविवार को घर-घर हुए यज्ञ को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। घर-घर हुए यज्ञ में स्वयं परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गायत्री मंत्र का जाप किया। डॉ. खरे ने बताया है कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य डॉ. खरे ने बताया कि यह यज्ञ शिवपुरी शहर के अलावा सभी तहसीलों एवं गांव-गांव सहित अन्य दूर-दराज के प्रदेशों में भी संपन्न हुआ जिसमें ऐसे यज्ञकर्ताओं ने पूर्व में ही पंजीयन कराकर अपना स्थान सुनिश्चित किया था और सभी ने यज्ञ में भाग लेकर इसे सफल बनाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!