Press "Enter" to skip to content

शहर के बीचों बीच रिवॉल्वर तानकर नकाबपोश बदमाश ने डॉक्टर से लूटे 20 हजार

शिवपुरी। शहर के गुरूद्वारा चौक पर स्थित नगरपालिका के मार्केट में दूसरी मंजिल पर स्थित प्राइवेट क्लीनिक पर शनिवार की रात्रि एक नकाबपोश बदमाश ने उस समय धाबा बोल दिया जब डॉक्टर के सहयोगी कैश गिन रहे थे। बदमाश ने खाली बैग कर्मचारियों को देकर उसमें नोट भरवाए और फिर बाजार में गायब हो गया। प्राइवेट क्लीनिक पर 20 हजार से अधिक रुपए की लूट की वारदात को लेकर दहशत फैल गई। सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में तलाश की। डॉक्टर के सहायक ने जो कहानी सुनाई वह पुलिस को संदिग्ध लग रही है। इसलिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज न करते हुए इसे जांच में ले लिया है।

डॉक्टर के सहायक संजेश अग्रवाल ने बताया कि गुना निवासी त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुखमल जैन पिछले 10 साल से गुरुद्वारा चौराहे पर नपा के मार्केट की दूसरी मंजिल पर क्लीनिक संचालित करते हैं। डॉ. जैन हर बार की तरह शनिवार शाम 5.30 बजे से देर रात तक मरीजों को परामर्श दिया। रात करीब सवा 10 बजे डॉ जैन गुना रवाना होने के लिए नीचे चले गए तभी ने नीचे आकर बताया कि एक नकाबपोश बदमाश आया और खिड़की से बैग फेंका और सामने खड़े होकर रिवॉल्वर तानकर कहने लगा कि जो भी कैश है इस बैग में भरकर दे दो। उसने धमकाया तो डरकर सारा कैश मैंने बैग में रख दिया। इसके बाद बदमाश चला गया।

इन कारणों के चलते लग रही वारदात संदिग्ध

बदमाश के बारे में स्टाफ के अलावा अन्य किसी व्यक्ति को भनक तक नहीं जबकि क्लीनिक में घटना के समय संजेश के साथ राजकुमार प्रजापति और पवन जोशी भी मौजूद थे। तीनों ने लूट की घटना बताई और जबकि दूसरी मंजिल से उतरकर नीचे आने का एक मात्र रास्ता है। खासबात यह है कि नीचे ही पान की दुकान है जहां रात 11 बजे तक अक्सर लोग खड़े रहते हैं। इन्होंने भी नकाबपोश बदमाश अथवा अन्य संदिग्ध व्यक्ति को नहीं देखा। डॉ सुखमल जैन का कहना कि मैंने अपने स्टाफ से पहले ही बोल रखा है कि कभी कोई इस तरह की वारदात होने पर जो भी कुछ उनके पास है, उसे बदमाशों को दे देना।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!