Press "Enter" to skip to content

शीतला माता मंदिर की दान पेटी से 20 हजार की चोरी, पूर्व में भी हो चुकी है दान पेटी चोरी

दिनारा – दिनारा कस्बे शीलता माता मंदिर बस स्टैंड से गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात में अज्ञात चोरों दुवारा लोहे की दान पेटी काट कर हजारो रुपये की चोरी कर ली गई 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनारा कस्बे शीतला माता मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है जिससे वहां पर मंदिर निर्माण हेतु भक्तो से दान का सहयोग हेतु अपील बोर्ड भी लगाए गए माता का मंदिर बस स्टैंड पर होने की बजह से अनेक भक्त निकलते है और दान पेटी में दान करते है जिससे दान पेटी में अधिक रूपये होने की संभावना भी है फिलहाल पुलिस ने लगभग 20 हजार की चोरी होने की बात कही जबकि मंदिर समिति के सदस्य ब्रजेश दुबे ने बताया कि पेटी खुलते समय लगभग35- 40 हजार की दान राशि मिलती  करीब चार माह से दानपेटी खोली ही नही थी इस अनुमान से पेटी भरी होने की संभावना है

पूर्व में दान पेटी भी हो चुकी थी चोरी
आज से करीब एक साल पूर्व भी माता मंदिर से दान पेटी चोरी हो गई थी उसमें भी करीब 40 हजार रुपए चोरी होने की बात सामने आई थी आज एक बार फिर इस चोरी की घटना के अंजाम से मंदिर निर्माण समिति को आघात पहुचा 
सूत्रों की माने तो पूर्व में मंदिर से दान पेटी चोरी के मामले में पुलिस ने एक चोर को एक पेटी साथ गिरप्तार कर जेल तो भेज दिया लेकिन था लेकिन सत्यता तो यह है कि वह मन्दिर की वास्तविक दान पेटी नही थी 

पुलिस गश्त की खुली पोल 

कस्बे में लगातार दूसरी बार माता मंदिर की दान पेटी चोरी होना पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खोलती नजर आती पुलिस थाना व पुलिस निवास से मात्र 300 मीटर दूरी पर मन्दिर स्थित है
फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है चोरो की तलाश जारी है शीघ्र चोर को गिरप्तार करने का प्रयास किया जाएगा 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!