वृद्घ की मदद के बहाने एटीएम से निकाले 20 हजार रुपए

Image result for एटीएमएटीएम से कैश निकालने आए वृद्घ की मदद करने के बहाने दो युवक उनके खाते
से 20 हजार रुपए निकाल ले गए। घटना 5 सितंबर 12 बजे बैजल कोठी के पास एटीएम
की है। पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार को ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।
उपनगर
मुरार स्थित श्रीराम कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय शिव शंकर पुत्र आरडी वर्मा 5
सितंबर दोपहर 12 बजे एटीएम से कैश निकालने के लिए बैजल कोठी स्थित एसबीआई
के एटीएम पर आए थे। जब उन्होंने अपना कार्ड एटीएम में एन्टर किया तभी दो
युवक वहां आ गए। बातों में उलझाकर कोई बटन दबा दिया। इसके बाद एटीएम में
ट्रांजेक्शन फेल हो गया। युवकों ने बताया कि सर्वर डाउन है इस एटीएम से कैश
नहीं निकल रहा है। जिस पर शिवशंकर वापस लौट आए। कुछ देर बाद मोबाइल देखा
तो उसमें 20 हजार रुपए निकलने का मैसेज डला था। तत्काल बैंक गए डिटेल
निकाली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार को मामला दर्ज
किया है।

संबंधित खबरें