जल सत्याग्रह चलाने के लिए पब्लिक पार्लियामेंट ने पुन: मांगी एसडीएम से अनुमति
शिवपुरी। पब्लिक पार्लियामेंट ने 20 अप्रैल से माधव चौक पर शहर को सिंध पेयजल उपलब्ध कराने की दृष्टि से धरना प्रदर्शन करने की अनुमति एसडीएम एलके पाण्डेय से मांगी है। पब्लिक पार्लियामेंट ने इससे पहले 9 अप्रैल से धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। लेकिन धारा 144 का हवाला देकर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। पब्लिक पार्लियामेंट के प्रमोद मिश्रा ने बताया कि एसडीएम पाण्डेय ने उन्हें आश्वासन दिया है कि 20 अप्रैल से जलक्रंाति सत्याग्रह चलाने की उन्हें अनुमति दी जाएगी।
विदित हो कि जलक्रांति सत्याग्रह प्रारंभ करने के लिए एक माह पूर्व पब्लिक पार्लियामेंट ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था और कहा था कि 8 अप्रैल तक शहर में सिंध का पानी नहीं आया तो पब्लिक पार्लियामेंट 9 अप्रैल से माधवचौक पर अनिश्चित काल के लिए धरना देगी। अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होने के पूर्व 5 अप्रैल को पब्लिक पार्लियामेंट ने 9 अप्रैल से धरना प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने हेतु एसडीएम पाण्डेय को पत्र सौंपा। इस पत्र पर एसडीओपी शिवपुरी ने अपना अभिमत दिया कि शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति के चलते धारा 144 लागू है। इस कारण अनुमति दिया जाना उचित नहीं है। इस अभिमत के आधार पर एसडीएम ने पब्लिक पार्लियामेंट से सहयोग की मांग की और अनुमति देने से इंकार कर दिया। पब्लिक पार्लियामेंट के सदस्यों का कहना है कि एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि 20 अप्रैल से वह उन्हें धरना प्रदर्शन करने की अनुमति दे देंगे। इसी आधार पर पब्लिक पार्लियामेंट ने आज एसडीएम को अनुमति दिए जाने हेतु पत्र सौंपा। पत्र में उल्लेख किया गया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 का हवाला देते हुए कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक ढंग से शांतिपूर्ण और बिना हथियारों के अपनी जायज मांगो के लिए प्रदर्शन करने का अधिकार है और भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक के इस अधिकारों की गारंटी देता है। उन्होंने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 राज्य को तत्काल रोकथाम या त्वरित उपाए बांछनीय होने पर कार्य करने की अनुमति देती है। पत्र में उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का भी उल्लेख किया है, जिसमें उदाहरण के तौर पर अनीता ठाकुर और अन्य बनाम जम्मू कश्मीर सरकार और हिम्मतलाल बनाम पुलिस कमीश्रर अहमदाबाद का प्रस्तुत किया है और प्रशासन से मांग की है कि शांतिपूर्वक सत्याग्रह के लिए यदि कानूनन अनुमति का प्रावधान है तो वह जल कं्राति सत्याग्रह के लिए शिवपुरी टॉकीज के सामने माधव चौक चौराहे पर अनुमति प्रदान करे।






Be First to Comment