तात्या टोपे की 205वीं जयंती पर के अवसर पर किए श्रृद्धा सुमन अर्पित

शिवपुरी। प्रथम स्वाधीनता संग्राम के योद्वा अमर शहीद तात्या टोपे के 205वीं जयंती के अवसर पर उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अमर शहीद की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय, कर्नल ढिल्लन के परिजन, नितिन शर्मा, जयदीप कुशवाह, नरोत्तम रावत, गोपाल यादव सहित कई नागरिक मौजूद रहे।